तेरे लहू के वसीले Lyrics in Hindi

Real lyric content for this Hindi Christian song.

Hindi Lines
33
English Lines
0
Chords
No

Hindi Lyrics

तेरे लहू के वसीले
हो गये पाप क्षमा
तेरी सलीब से यीशु
पा गये रोगी शिफ़ा
तेरा लहू, तेरा लहू, तेरा लहू
करता है पाप क्षमा
हड्डियों में जान जो न हो
यीशु का खून माँग ले
दर्द बयाँ जो न हो
यीशु का खूँ माँग ले
दिल को सुकून जो न हो
यीशु का खून माँग ले
बहता लहू बहता लहू बहता लहू
देता है हमको शिफ़ा
तेरे लहू...
लहू की कीमत ज़रा
मरियम की ममता से पूछ
इकलौते बेटे का दाम
पाक यहोवा से पूछ
पूरी शिफा का पैगाम
काँटों और कोड़ों से पूछ
पाक लहू पाक लहू पाक लहू
हमको भी देगा जयाँ (छुटकारा)
तेरे लहू...
सोने और चांदी से भी
यीशु का खूँ कीमती
घोड़ों और रथों से भी
यीशु का खूँ कीमती
रिश्तों और नातों से भी
यीशु का खूँ कीमती
जिंदा लहू जिंदा लहू जिंदा लहू
देता है हमको पनाह
तेरे लहू...

Related Hindi Songs