तेरी आराधना करूँ Lyrics in Hindi

Real lyric content for this Hindi Christian song.

Hindi Lines
25
English Lines
0
Chords
No

Hindi Lyrics

तेरी आराधना करूँ
तेरी आराधना करूँ
पाप क्षमा कर जीवन दे दे
दया की याचना करूँ
तू ही महान, सर्व शक्तिमान
तू ही हैं मेरे जीवन का संगीत
ह्रदय के तार, छेड़े झनकार-2
तेरी आराधना है मधुर गीत-2
जीवन से मेरे तू महिमा पाये
एक ही कामना करूँ
पाप क्षमा कर...
सृष्टि के हर एक कण कण में
छाया है तेरी ही महिमा का राज,
पक्षी भी करते हैं तेरी प्रशंसा -2
हर पल सुनाते हैं आनंद का राग-2
मेरी भी भक्ति तुझे ग्रहण हो,
ह्रदय से प्रार्थना करूँ
पाप क्षमा कर...
पतित जीवन में ज्योति जला दे
तुझ ही से लगी है आशा मेरी
पापमय तन को दूर हटा दे -2
पूर्ण हो अभि लाषा मेरी – 2
जीवन के कठिन दुखी क्षणों का,
दृढ़ता से समाना करूँ,
पाप क्षमा...

Video

Watch / listen on YouTube

Related Hindi Songs