तुम प्यारे प्रभु की सेवा में Lyrics in Hindi

Real lyric content for this Hindi Christian song.

Hindi Lines
28
English Lines
0
Chords
No

Hindi Lyrics

तुम प्यारे प्रभु की सेवा में
अपने को दान करो
तुम हो प्रभु की पवित्र प्रजा
उसकी तुम सेवा करो
अंधकार से जीवन में
वो रोशनी ले आया
उस रोशनी में हमनें
एक मार्ग नया पाया
जीवन है तुम्हारा उसके लिये
जीवन बलिदान करो
कल तुम जो भटकते थे
अंधकार की राहों में
वो तुमको बचा लाया
अपनी प्यार की बाहों में
प्यार उसका कितना अद्भुत है
उसको तुम याद करो
है याद तुम्हें प्यारों
तुम जन्मे पापों में
पापों की माफ़ी दे दी
उसने पवित्र लहू से
मन तो प्रभु का मंदिर है
नित उसका ध्यान करो
सेवा जो करे उसकी
फल पायेगा वो अंत में
ये कैसा बड़ा मान है
जो औरों ने पाया है
आभारी होकर चरणों में
उसकी बड़ाई करो

Related Hindi Songs