YESHU RAJA HUA Lyrics in Hindi

Real lyric content for this Hindi Christian song.

Hindi Lines
52
English Lines
0
Chords
No

Hindi Lyrics

मरियम की आँखों में
छिपे थे आँसू तनाव के
कठिन थी रात वो मगर
ना घबराई वो
थामा यूसुफ का हाथ
ना कोई घर ना कोई राह
देने जनम एक बेटे को
पनाह ढूँढती हर एक दफ़ा
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ
कितनी प्यारी थी वो हँसी
नन्ही सी जान में यूँ बसी
ये देख मरियम की आँखें भी
भर आयी थीं
चमका सितारा था एक
पड़े हैरत में उसे वो देख
मजूसी बालक को ढूँढने
चल आये थे उसके शहर
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ
एक चरनी में, चमकीला तारा,
पवित्र रात को यीशु जनमा प्यारा।
तुम्हारे लिए प्यार, मेरे लिए प्यार,
राजा यीशु, हमें आज़ाद करता।
चरनी से क्रूस तक, अनुग्रह का सफ़र,
हर जगह कड़ियाँ तोड़ता।
चरवाहे की देखभाल, दया बहती,
राजा यीशु, प्यार जो बढ़ता।
सभी कबीलों के लिए, हर प्रकार के लिए,
प्यार जुड़ता है, एक बंधन परिभाषित।
विनम्र जन्म से शासक की गद्दी तक,
उनका अनुग्रह उठाता है, कोई हरा नहीं सकता।
तो इस रैप में, एक दृढ़ घोषणा,
यीशु राजा, प्यार उड़ान भरता।
हर धड़कते हिस्से पर राज करने जन्मा,
एक प्यार जो अनंत है, कला की एक कृति।
घबराया था हेरोदेस
उसने मासूमों की जान ली
कि अब कोई राजा ना बन सके
जहाँ में रहे उसका ही नाम
मरियम के सपने में एक
खुदा के दूत ने बताया
ले जाओ यीशु को यहाँ से
अपने बेटे को बचाया
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ
यीशु राजा यीशु राजा यीशु राजा हुआ
खुदा के बेटे मसीह का जनम हुआ

Related Hindi Songs