रेहेबोथ का खुदा Lyrics in Hindi

Real lyric content for this Hindi Christian song.

Hindi Lines
22
English Lines
0
Chords
No

Hindi Lyrics

रेहेबोथ का खुदा (३) हमारे साथ
हम फले , फूलेंगे इस देश में - आशिशों के अधिकारी होंगे
हम दाएँ, बाएँ फैलेंगे - प्रभु के अनुग्रह से
जो उसने कहा है वो पूरा करेगा
और हम भी पायेंगे रेहेबोथ (२)
हम फले , फूलेंगे इस देश में - आशिशों के अधिकारी होंगे
हम दाएँ, बाएँ फैलेंगे - प्रभु के अनुग्रह से
१. अपने तम्बू के , स्थान को तू चौडा कर
रस्सियों को लम्बी और, खूंटो को दृढ़ कर
येहोवा हमारे लिए - विशालता लाया है
आत्मा के सामर्थ से - हमे आगे ही बढना है
क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ
२. मत डर तेरी आशा , फिर नही टूटेंगी
मत घबरा तू फिर से , लज्जित न होगी
मेरी करुणा तुझसे - कभी न हटेगी
मेरी वाचा तुझसे - कभी न टलेगी
क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ
३.रोको मत हाथों को - प्रभु की सेवा से
मज़बूत बन जाओ - खुदा की कलाम से
तेरी वंश होंगे - आकाश के तारे समान
कोई न रोक सकेगा - तेरी उन्नति
क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ

Related Hindi Songs